अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में बुधवार को कई जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की। जिससे कारोबारियों में अफरातफरी मच गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार एनआईए के साथ-साथ एसटीएफ ने अंबाला के कई जगहों पर पुलिस के साथ मिलकर अवैध रूप से कारोबार करने वालो के ठिकाने पर रेड की। बता दें कि अंबाला छावनी के अहलुवालिया बिल्डिंग के बाहर एक घर मे रेड की, उसके बाद हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मे हाउस नंबर 878 मे प्रॉपर्टी का काम करने वाले के घर में भी पहुंचे।
बताया जा रहा है कि बब्याल में जहां रेड की वो बीजेपी के कार्यकर्ता का घर है। NIA के साथ अंबाला पुलिस भी मौजूद रही लेकिन मीडिया से सभी दूरी बनाकर रखी। कई जगह जब NIA को देखकर घर के दरवाजे नहीं खोले तो तीन ने पुलिस की भी मदद ली। अंबाला में लगभग 6-7 जगहों पर अवैध रूप से कारोबार करने वालों के घर पर रेड हुई।







