फरीदाबाद (अंकुर कपूर): हरियाणा पुलिस आज रिश्वत मामले में गिरफ्तार आईएएस धर्मेंद्र सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि 2012 बैच के धर्मेंद्र सिंह 1 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार IAS धर्मेंद्र सिंह पर 2022 में सोनीपत में म्यूनिसिपल कमिश्नर रहने के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगा। जिसमें उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। वह फिलहाल हरियाणा भवन दिल्ली में तैनात थे। लेकिन उनकी गिरफ्तारी घर पर ही हुई।
जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद अदालत में पुलिस धर्मेंद्र सिंह का रिमांड मांगेगी। दिल्ली निवासी ललित मित्तल ने उनके खिलाफ 2022 में एफआईआर कराई थी। पंकज गर्ग, आरबी शर्मा और जेके भाटिया टेंडर दिलाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से रिश्वत ली थी। टेंडर ना मिलने पर पैसे वापस मांगने पर शिकायतकर्ता के पैसे नहीं मिले थे। फरीदाबाद की एसआईटी एसीपी विष्णु प्रसाद के नेतृत्व में जांच कर रही थी।
आरोपी आरबी शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आईएएस धर्मेंद्र सिंह के नाम का खुलासा हुआ था। टेक्निकल एविडेंस मिलने के बाद आईएएस धर्मेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की सरकार से पुलिस ने मंजूरी मांगी थी। मंजूरी मिलने के बाद कल आईएएस धर्मेंद्र सिंह को गुरुग्राम स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। सोनीपत नगर निगम में कमर्शियल बिल्डिंग की 52 की वजह 87 करोड़ का बजट बढ़ाने का भी धर्मेंद्र सिंह पर आरोप लगा है।







