Home Crime सिलेंडर लीक होने से घर में ध+माका: आ+ग की चपेट में आए...

सिलेंडर लीक होने से घर में ध+माका: आ+ग की चपेट में आए परिवार के सदस्य

215
0

कैथल (एकता): हरियाणा के कैथल जिले में उस समय अफरातफरी मची, जब एक घर में सिलेंडर लीक होने से धमाका हुआ। जिससे पूरे घर में आग लग गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस हादसे में परिवार के सदस्य भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। बता दें कि आग लगने से घर में रखा तकरीबन सारा सामान जल गया। घटना मंगलवार सुबह की है।

हादसा उस समय हुआ जब रेलवे गेट पर छोले भटूरे की रेहडी लगाने वाला संदीप अपने घर में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भर रहा था। इस दौरान गैस का रिसाव होने लगा और वह पूरे घर में फैल गई। अचानक धमाका हुआ और उसने घर का गेट ही उखाड़ दिया। गेट के सामने परिवार की तीन महिलाएं खड़ी थी, उसके ऊपर जालकर गेट लगा जिससे वह घायल हो गई।

लोगों ने इस धमाके की सूचना फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस व पुलिस को दी। घायल हुए सभी लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत यह रही थी परिवार के सभी बच्चे इस दौरान स्कूल चले गए थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here