Home Accident छत पर सो रहे दंपति के साथ हुआ हा+दसा: बच्चों के सिर...

छत पर सो रहे दंपति के साथ हुआ हा+दसा: बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

178
0

नारनौल (एकता): महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में एक दंपति के साथ हा+दसा होने का मामला सामने आया है। जहां नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 13 में देर रात तेज आंधी के कारण उनपर दीवार गिरने से छत पर सो रहे पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस हादसे की भनक परिजनों को लगी तो चीख-पुकार मच गई। उन्होंने तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। गौरतलब है कि सोमवार को आंधी-बारिश के कारण घर पर लाइट चली गई थी। जिसके चलते वह छत पर सो रहे थे। उनके पास वाले घर पर कार चल रहा था। रात को जब तेज आंधी आई तो वह दीवार दोनों पर गिर गई। जिससे वह उसके नीचे दब गए। लेकिन इस हादसे के बाद से उनके बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here