Home Haryana गुरुग्राम: 1 मई से बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन बंद, सिर्फ...

गुरुग्राम: 1 मई से बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन बंद, सिर्फ फास्टैग होगा मान्य

155
0

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर 1 मई 2025 से कैश ट्रांजैक्शन सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। यह आदेश 30 अप्रैल की रात 12 बजे से प्रभावी होगा।

इस आदेश के बाद से टोल प्लाजा पर केवल फास्टैग के माध्यम से ही भुगतान किया जा सकेगा। अब किसी भी वाहन को कैश में टोल भुगतान करने पर एंट्री नहीं मिलेगी।

हालांकि, शुरुआत में कुछ समय तक UPI के जरिए भी टोल का भुगतान किया जा सकेगा। यह भी जानकारी मिली है कि वर्तमान में इस टोल से रोजाना करीब 58,000 वाहन गुजरते हैं, जो टोल टैक्स का भुगतान करते हैं। इनमें से लगभग 20 प्रतिशत वाहन चालक अभी भी कैश में ही भुगतान करते हैं और फास्टैग का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here