कैथल (अंकुर कपूर): राहुल गांधी के समर्थन में अब भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत आगे आए हैं। मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है सभी पार्टियों को संयुक्त किसान मोर्चे की तरह राजनैतिक दल बनाना चाहिए। ये बात उन्होंने तब कही जब राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने बारे सवाल किया गया।
राकेश टिकैत ने कहा कि धीरे-धीरे सभी पार्टियों को खत्म कर दिया जाएगा। हम राहुल गांधी के साथ हैं। दूसरी तरफ उन्होंने गैंगस्टर अतीक अहमद पर बोलते हुए कहा कि वह एक मामूली हत्या का अपराधी है लेकिन उसका काफिला प्रधानमंत्री के काफिले की तरह दिखाया गया है।
जानकारी के मुताबिक बरसात और ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों के नुकसान का दौरा करने राकेश टिकैत कैथल पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और खेतों में जाकर खराब हुई फसलों का जायजा लिया। राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल के नुकसान का मुआवजा फसल के मालिक को मिले।







