Home Business/Education एचकेआरएन टीजीटी शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकार ने एक साल बढ़ाया अनुबंध

एचकेआरएन टीजीटी शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकार ने एक साल बढ़ाया अनुबंध

215
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में एचकेआरएन (HKRN) के तहत कार्यरत टीजीटी (TGT) शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने इन शिक्षकों का अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। अब ये शिक्षक 31 मार्च 2026 तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इससे पहले, शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल 2025 को इन्हें सरप्लस घोषित कर कार्यमुक्त कर दिया था।

शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिन टीजीटी शिक्षकों को सरप्लस होने के कारण कार्यमुक्त किया गया था, उनके अनुबंध को एक साल यानी 31 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है। ये शिक्षक फिर से उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएंगे, जहां वे पहले तैनात थे।

पीजीटी शिक्षकों के अनुबंध विस्तार पर भी विचार

इसके अलावा, प्रदेश में सरप्लस घोषित कर हटाए गए 252 पीजीटी (PGT) शिक्षकों के अनुबंध को भी एक साल के लिए बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस विषय में शिक्षा निदेशालय जल्द ही अंतिम निर्णय लेकर औपचारिक आदेश जारी कर सकता है। यदि निर्णय होता है, तो पीजीटी शिक्षकों को भी टीजीटी शिक्षकों की तरह एक अतिरिक्त वर्ष का अवसर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here