अंबाला (एकता): अंबाला जिले में मंगलवार सुबह-सवेरे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रक की सवारी करते नजर आए। मीडिया सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने अंबाला में मंजी साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। बता दें कि उनके आने की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी भनक नहीं लगी और कुछ ही कांग्रेस नेता वहां मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही राहुल गांधी अंबाला पहुंचे तो कांग्रेस नेता काफी खुश नजर आए। बता दें कि वह ट्रक में बैठ कर आए। अंबाला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया रूप देखने को मिला। उनके चेहरे पर अलग सी मुस्कान थी। कर्नाटक की जीत के बाद राहुल गांधी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।







