Home Entertainment Aamir Khan ने फिल्मों से लिया ब्रेक, इस खास काम के लिए...

Aamir Khan ने फिल्मों से लिया ब्रेक, इस खास काम के लिए पहुंचे नेपाल (देखें तस्वीरें)

192
0

हरियाणा (एकता): अभिनेता आमिर खान बॉलीवुड इंड्रस्टी में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। वह हमेशा अपने हर काम को परफेक्ट करते हैं। आमिर की फिल्मों में उनका परफेक्शन नजर भी आता है। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता-निर्देशक भी उनके साथ काम करके काफी खुश होते हैं। वह पहले से ही मिस्टर परफेक्ट हैं। बता दें कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टाइटल भी मिल चुका है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब अभिनेता ने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बनाई हुई है। हाल ही में वह नेपाल हैं।

आमिर खान घूमने नहीं बल्कि एक मेडिटेशन कार्यक्रम के लिए गए हैं। बता दें कि वह आखिरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में नजर आए थे। दरअसल उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। तभी से उन्होंने फिल्मों में कुछ समय के लिए दूरी बनाई हुई है। जानकारी के मुताबिक एक्टर आमिर खान रविवार 7 मई को काठमांडू पहुंचे और मेडिटेशन के लिए रवाना हुए। वह काठमांडू में नेपाल विपश्यना सेंटर में कम से कम 10 दिन तक रहेंगे।

आमिर खान बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय एक्टरों में से एक हैं। आमिर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। दिल, दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, अंदाज अपना अपना, रंगीला, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, सरफरोश, दिल चाहता है, रंग गे बसंती, तारे जमीं पर, गजनी, 3 इडियट्स, धूम-3 और दंगल। इन्होंने ‘लगान’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘दिल चाहता है’, ‘रंग दे बसंती’ जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी काफी पहचान बनाई। फैंस उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी करते हैं। करीना कपूर के साथ आई उनकी आखिरी फिल्म के बाद अभिनेता आमिर ने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि वह फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here