Home Haryana पलवल में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ…पूर्व मंत्री...

पलवल में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ…पूर्व मंत्री करन दलाल ने किया स्वागत

135
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री करन दलाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम है । करन सिंह दलाल ने भाजपा छोड़कर आए  सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
वोट बटोरने के लिए इन्हे याद आता है राम मंदिर
इस दौरान पूर्व मंत्री करन दलाल ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर ह+मला बोला। दलाल ने कहा की भाजपा की सरकार कारखानों में बिजली की चोरी करवा रही है । जबकि क्लिसन मजदूरों के घरों पर बिजली के छापे डलवाये जाते हैं। दलाल ने कहा की गरीबों के मकानों पर पीला पंजा चलवाया जाता है जबकि भाजपा के नेता अ+वैध कॉलोनी काट रहे हैं। उन्होंने कहा की आज इस सरकार से नौजवान पूरी तरह मायूस है। बंदूकों के लाइसेंस को रिन्यु  नहीं किये जा रहे हैं रेड क्रॉस के माध्यम से लोगों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा की इस सरकार के राज में अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। दलाल ने कहा की वोट बटोरने के लिए इन्हे राम मंदिर याद आता है। राजनैतिक लाभ लेने के लिए भाजपा राम मंदिर का राग अलापती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here