अंबाला (एकता): हरियाणा में क्राइम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन महिलाओं के साथ बदसलूकी, रेप, हत्याओं, किडनैपिंग के मामले सामने आए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार लव मैरिज के 6 महीने बाद महिला की किडनैपिंग हुई। बता दें कि घटना उस समय हुई जब पंजाब से कलियर शरीफ जा रहे दंपती व जेठ पर कार सवार बदमाशों ने हमला किया। उन्होंने महिला के पति और जेठ को रॉड से पीटा और फिर कार में जबरदस्ती महिला को बिठाकर ले गए। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
महिला की पहली शादी का ससुराक्ष पक्ष उसकी लव मैरिज से नाराज था
बता दें कि महिला की पहली शादी का ससुराल पक्ष उसकी लव मैरिज से नाराज था। 6 महीने पहले बहिराम निवासी जतुन के साथ लव मैरिज की थी। जबकि जतुन पहले से शादीशुदा था। उसकी पहले भी मुराद अली की बेटी दुललु के साथ शादी हुई थी। उसकी एक 4 साल की बेटी नूरजहां है। उसकी लव मैरिज करने से ससुराल वाले खुश नहीं थे। 30 अप्रैल को वह जुम्मा व जतुन तीनों बाइक पर सवार उतराखंड रूड़की स्थित कलियर शरीफ जा रहे थे। पट्रोल पंप के पास पहुंचेृते उनके पीछे एक गाड़ी आई। गाड़ी में से कई बदमाश उतरे। उन्होंने रॉड व डंडों से उनपर हमला कर दिया। इस हमले में जुम्मा बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वह घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी बरमाद कर रही है।







