Home Haryana पेड़ से लटका मिला संदिग्ध हालत में महिला और पुरुष का शव,...

पेड़ से लटका मिला संदिग्ध हालत में महिला और पुरुष का शव, इलाके में फैली सनसनी

330
0

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक पेड़ पर संदिग्ध हालत में फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बता दें कि सदर थाना इलाके में सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक महिला व पुरुष का शव लटका मिला।

इस घटना की सूचना किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतार कर जांच शुरू की। वहीं महिला के शव की पहचान नहीं हुई है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला कौन है व यहां क्यों और किन परिस्थितियों में पहुंची, इस बारे में फिलहाल रहस्य बना हुआ है। एक ही पेड़ पर फंदे से लटक कर जान देना कई तरह के सवाल उठा रहा है। यह मामला प्रेम प्रसंग का होने की भी चर्चा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here