Home Haryana समाधान शिविर में छात्रा की गुहार…गाँव के मनचले करते हैं परेशान…डीसी ने...

समाधान शिविर में छात्रा की गुहार…गाँव के मनचले करते हैं परेशान…डीसी ने दिए ये आदेश

119
0
17 दिसंबर, पलवल— जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना और उनका हल करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं समाधान शिविर में एनजीएफ कॉलेज कि एक छात्रा ने गाँव के मनचलों से परेशान होकर अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई.
हरियाणा सरकार द्वारा जिला स्तर 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर चलाये जा रहे हैं. शिविर में पलवल के NGF कॉलेज की छात्रा ने मनचलों और दबंगों से परेशान होकर अपनी सुरक्षा की गुहार  जिला उपायुक्त के सामने लगाई.उन्होंने कहा कि वह  ज़ब कॉलेज के लिए घर से निकलती है तो रास्ते में गाँव के कुछ मनचले और दबंग उनके साथ बदतमीजी करते है. फबतियाँ कसते है,ज़ब उन्होने छेड़छाड़ करने का विरोध किया तो उनके पिता के साथ मारपीट की और उसकी स्कूटी तोड़ दी.मामले की शिकायत कैम्प थाना पुलिस को दी गई,लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई. जिसके बाद पलवल जिला उपायुक्त ने पलवल डीएसपी को तुरंत  FIR  दर्ज करने के आदेश दिए. वहीं पलवल की सिविल लाईन कालोनी निवासी भारत भूषण ने पुलिस द्वारा उनकी बाईक का गलत चालान करने की शिकायत डीसी के सामने रखी. उन्होंने कहा की किसी और की बाईक का चालान पुलिस ने उनसे भरवा लिया.जबकि फोटो में अलग रंग की किसी और की बाईक है जिसका नंबर भी साफ नहीं दिख रहा है.
शिविर में 34 शिकायतों में से 15 का हुआ समाधान
वहीं समाधान शिविर खत्म होने के बाद पलवल जिला डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि समाधान शिविर में लोगों कि शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जाता है.आज समाधान शिविर में 34 शिकायत आई थी. जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया जल्द ही अन्य शिकायतों का समाधान करा दिया जायेगा, जिसको लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए है.समाधान शिविर में ज्यादातर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पुलिस से सम्बंधित शिकायत आई हैँ जिनके समाधान के लिए अधिकारीयों को। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम ज्योति, एसीयूटी अंकिता, नगराधीश अप्रतिम सिंह, जिला राजस्व अधिकारी बलराज दांगी सहित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here