फरीदाबाद (अंकुर कपूर): दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला शुरू हो गया है। बता दें कि यह मेला 3 फरवरी को शुरू हुआ जो 19 फरवरी तक चलेगा। इस मेले को लेकर एक खास प्लान तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोडवेज ने इस मेले पर फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली से स्पेशल बनें चलाई हैं। बताया जा रहा है कि यह मेला अनोखे हैंडीक्राफ्ट के सामानों सहित भारत के विभिन्न राज्यों की कलाकारी और सांस्कृतिक धरोहर सहित खान-पान और परंपरागत परिधानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
हरियाणा रोडवेज ने मेला दर्शकों को स्थल पर पहुंचाने के लिए खास रूट प्लान तैयार किया है जिसके तहत फरीदाबाद गुरुग्राम और दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की बसें कम से कम किराए पर सूरजकुंड पहुंचाएंगी। हरियाणा रोडवेज के जीएम लेखराज ने इस बात की पुष्टि करते हुए विस्तार से जानकारी दी। इन बसों के चलते लोग अपने प्राइवेट वाहनों को छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। लोग कम खर्च में बिना किसी असुविधा के मेले का लुफ्त उठा पाएंगे।
इन बसों का टाइमिंग सुबह 7:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक रहेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते बिल्ला दर्शकों का भारी राष्ट्र रहता है। इसको देखते हुए अलग से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जानकारी देते हुए जीएम रोडवेज ने कहा कि मेला दर्शकों के लिए सामान्य किराया मात्र 20 रुपए रखा गया है। यदि इस रूट के रास्ते में से कोई मिला दर्शक इसमें सवार होता है तो उससे ₹10 लिए जाएंगे।








