Home Entertainment Salman Khan की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई...

Salman Khan की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई से फैंस को लगेगा झटका, जानें कैसा मिला रिस्पॉन्स

189
0

हरियाणा (एकता): बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद से ठीक एक दिन पहले 21 अप्रैल को रिलीज हो गई है। बता दें कि फैंस को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार था। फिल्म कई महीनों से सुर्खियों में बनी हुई है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो ज्यादातर लोग त्योहार में बिजी हो गए। जिससे फिल्म पर इसका असर देखने को मिला। फिल्म के फर्स्ड डे कलेक्शन की कमाई थोड़ी कम रही। एडवांस बुकिंग में सुस्त होने के बावजूद फिल्म की स्पॉट बुकिंग अच्छी हुई।

बता दें कि सलमान खान के फैंस फिल्म को देखने के लिए सुबह-सुबह ही बुकिंग करवाने पहुंचे। बता दें कि भारत में ईद शुक्रवार की बजाय शनिवार को मनाई जा रही है। जिससे फिल्म की कुछ अच्छी कमाई नहीं हो पाई। ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपए की नेट कमाई की है। जो कि सलमान के स्टारडम के हिसाब से थोड़ी कम है। फिल्म को यूपी, बिहार, राजस्थान और निजाम/आंध्र प्रदेश अच्छा रेस्पॉन्स मिला है।

दूसरी तरफ कोरोना महामारी के चलते भी कई लोग फिल्म देखने नहीं पहुंचे। कोरोना के बाद बहुत कुछ बदल गया है। कहा जा सकता है कि प्री ईद से फिल्म को एक या दो करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन इससे शायद ही कोई खास फर्क पड़ता है। बता दें कि किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह ‘हाउसफुल 3’, ‘हाउसफुल 4’, ‘बच्चन पांडे’ बना चुके हैं।

फिल्म में सलमान ने भाईजान, पूजा हेगड़े ने भाग्य लक्ष्मी, वेंकटेश ने भाग्य लक्ष्मी के बड़े भाई का किरदार निभाया है। इनके अलावा भूमिका चावला, जगपति बाबू, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर, विजेंद्र सिंह और सतीश कौशिक भी हैं। ये साल 2014 में रिलीज हुई तमिल मूवी ‘वीरम’ की हिंदी रीमेक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here