हरियाणा (एकता): साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर तमन्ना भाटिया फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की और नाम कमाया। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में तमन्ना का आइटम सॉन्ग ‘कावाला’ रिलीज हुआ है, जो खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार वह जहां भी जाती हैं अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती, वह उनसे मिलती है। लेकिन उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे फैन की दीवानगी उनसे मिलने की बढ़ी। दरअसल तमन्ना सोमवार को केरल में एक इवेंट में गईं, वह इस दौरान ट्रेडिशनल ड्रैस में नजर आई।

तमन्ना ने पिंक और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने इस लुक को सादगी से समेटे हुआ था। इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन उनसे मिलने के लिए इतना पागल हो जाता है कि वह सिक्योरिटी का बैरिकेड तोड़कर तमन्ना से मिलने पहुंच जाता है। इतना ही नहीं उनका हाथ पकड़ लेता है। जब सिक्योरिटी वाले उसे हटाते हैं तो तमन्ना बहुत आराम से सब मैनेज करती है। वह उस लड़के से मिलती है और उसके साथ सेल्फी भी खिंचवाती है।
View this post on Instagram
जानकारी के मपताबिक तमन्ना भाटिया जल्द ही रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ में नए अवतार में भूमिका निभाएंगी। वह आखिरी बार लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आईं थीं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थीं। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। ‘बाहुबली’ से लेकर ‘जेलर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने काफी दमदार रोल अदा किया।








