कैथल (अंकुर कपूर): हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया द्वारा कैथल के RKSD कॉलेज में आयोजित कानूनी एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। छात्राओं और महिलाओं को साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ‘लिव इन रिलेशनशिप’ कानून के कारण महिला अपराध बढ़ रहे हैं।

इन रिलेशनशिप कानून के आड़े आने के कारण महिला आयोग महिलाओ से जुड़े मामलों को सुलझाने में अपने हाथ बांधने पड़ रहे हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि हमारे पास जितने भी मामले आए हैं, इनमें ज्यादातर ‘लिव इन रिलेशनशिप’ के थे। ऐसे केसों में हम ज्यादा इंटरफेयर तो नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी उन केस को सॉर्ट आउट करने की कोशिश करते हैं। लिव इन रिलेशनशिप कानून से कहीं ना कहीं जहां-जहां यह मामले सामने आए हैं। इसके कारण अपराध की संख्या भी बढ़ोतरी आई है।







