Home Crime करनाल में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी पुलिस के हत्थे...

करनाल में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

232
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। बता दें कि करनाल में 24 फरवरी 2021 को पुलिस को एक शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद होता है जिसका सिर और पैर नहीं था। इस मर्डर का खुलासा पुलिस की सीआईए शाखा ने किया। महेंद्र उर्फ मोगली नाम एक युवक का मर्डर हुआ था जो रहने वाला काकरौली, डेरा बस्सी पंजाब का था।

7 दोस्त जो अक्सर मिला करते थे ड्रग्स के आदि थे और वो 16 फरवरी 2021 को मोहाली में एक फ्लैट में जाते हैं। वहां पर ये सब नशा करते हैं, ड्रग्स लेते हैं और वहां पर पैसे को लेकर झगड़ा होता है। इतना ही नहीं वहां वह महेंद्र की गोली मारकर हत्या कर देते हैं। ये बात किसी को पता ना चले उसके बाद ये आरोपी उसका सिर काटते हैं और पैर। 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है। इन तीनों की गिरफ्तारी अंबाला से हुई है। पुलिस इन तीनों आरोपियों का रिमांड हासिल करेगी और मामले के आगे की जांच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here