Home Crime सजा रह गया मंडप! नाबालिग लड़की की रुकवाई शादी, दूल्हे सहित पंडित...

सजा रह गया मंडप! नाबालिग लड़की की रुकवाई शादी, दूल्हे सहित पंडित और आरोपी महिला गिरफ्तार

239
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): देश में नाबालिग लड़कियों की बहुत ही कम उम्र में शादियां करने के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें इन नाबालिग लड़कियों को ही खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला राजीव कॉलोनी में सामने आया, जहां मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और सीडब्ल्यूसी टीम ने नाबालिक लड़की की शादी रुकवाई। बता दें कि इस शादी में दूल्हे सहित शादी कराने वाले पंडित और आरोपी महिला को किया गिरफ्तार।

जानकारी के मुताबिक राजीव कॉलोनी में एक घर के अंदर मंडप सज करके तैयार हो चुका था, जैसे ही दुल्हन-दूल्हे के साथ फेरे लेने के लिए उठी तो इसी बीच  मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अपनी दस्तक दी। साथ ही सीडब्ल्यूसी की टीम के साथ इस शादी को पहुंचकर रुकवा दिया।  पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसीपी राजेश चेची की मानें तो लड़की के पिता ने पहले भी दो लड़कियों की नाबालिक उम्र में ही शादी कर दी थी। जिसका खामियाजा लड़कियां भुगत रही हैं, जिसमें से एक लड़की की उम्र तो 15 साल बताई जा रही है और उसकी अब एक 3 महीने की बच्ची भी है।

NGO की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई थी कि राजीव कॉलोनी की रहने वाली एक महिला नाबालिग बच्चियों की शादी करवाने का गिरोह चलाती है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने नव चेतना एनजीओ की एक महिला और उसकी बेटी को फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी महिला के पास उसकी बेटी की शादी कराने के लिए भेजा। इस मामले में CWC के अधिकारी सुनील ने बताया कि आरोपी महिला इससे पहले लगभग 20 नाबालिग बच्चीयों की शादी करवा चुकी है। फिलहाल सीएम फ्लाइंग द्वारा इसकी शिकायत सेक्टर 58 थाने में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here