Home Accident करनाल में दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला इमारत गिरने...

करनाल में दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला इमारत गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 4 की मौत

198
0

करनाल (एकता): हरियाणा के करनाल में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिर गई, जिसमें मलबे में दबे 15 से 16 मजदूरों को बाहर निकाला गया। बता दें कि अभी भी कई मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं।

हादसे में कई मजदूरों की मौत भी हो गई है। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। माीडिया सूत्रों के अनुसार मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। बता दें कि तरावड़ी में मंगलवार तड़के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर सो रहे थे, यह सभी मलबे में दब गए।

इमारत गिरने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य जारी है। बिल्डिंग के गिरने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here