Home Crime जापान के PM पर भाषण के दौरान फेंका गया विस्फोट, धमाके से...

जापान के PM पर भाषण के दौरान फेंका गया विस्फोट, धमाके से बाल-बाल बचे फूमियो किशिदा

168
0

जापान (एकता): जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा उस समय बाल-बाल बचे, जब उनपर किसी ने भाषण के दौरान विस्फोट फेंक दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार वाकायामा शहर में भाषण के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंक दिया था।

बता दें कि भाषण सुनने आए लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं दूसरी ओर बम के फटने से पहले ही प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला रहा। लेकिन हैरानी की बात यह है कि भाषण की जगह उनके जाने के बाद धमाका सुनाई दिया। गनीमत यह रही कि समय रहते प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाला गया अन्नथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक घटना का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिसवालों को भी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उस पर काबू पाते भी देखा गया। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here