Home Haryana हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मचारियों के वेतन में 5% वृद्धि की मंजूरी...

हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मचारियों के वेतन में 5% वृद्धि की मंजूरी दी

249
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की मजदूरी दरों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह संशोधन 1 जून 2025 से प्रभावी होगा। सरकार ने इसके लिए आधिकारिक पत्र भी जारी कर वित्त विभाग की सहमति की जानकारी दी है।

इस फैसले के तहत मजदूरी में लगभग 50 रुपये का इजाफा होगा, जिससे प्रदेश के करीब 1.18 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यह लगातार दूसरी बार है जब HKRN कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। जून 2024 में भी 5 प्रतिशत सैलरी वृद्धि लागू हुई थी, जिससे कर्मचारियों की आय में 900 से 1200 रुपये तक का इजाफा हुआ था।

पिछले वर्ष 2023 में भी कर्मचारियों के वेतनमान में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय थर्ड लेवल पर 10 साल अनुभव वाले कर्मचारी का बेस रेट 20,700 रुपये, सेकेंड लेवल का 22,000 रुपये और फर्स्ट लेवल का 18,100 रुपये तय किया गया था।

मानव संसाधन विभाग, हरियाणा ने HKRNL (Nigam Wage Rates) में संशोधन का आदेश जारी कर 01 जुलाई 2025 से नई दरें लागू करने की घोषणा की है।

संशोधित वेतन दरें (HKRNL):

Category-I जिलों:

  • 0-5 वर्ष अनुभव: ₹20,900
  • 5-10 वर्ष अनुभव: ₹23,000
  • 10 वर्ष से अधिक अनुभव: ₹25,100

Category-II जिलों:

  • 0-5 वर्ष अनुभव: ₹18,450
  • 5-10 वर्ष अनुभव: ₹20,300
  • 10 वर्ष से अधिक अनुभव: ₹22,150

Category-III जिलों:

  • 0-5 वर्ष अनुभव: ₹17,050
  • 5-10 वर्ष अनुभव: ₹18,800
  • 10 वर्ष से अधिक अनुभव: ₹20,550

इसके अलावा, Level-II और Level-III पदों पर भी नई वेतन दरें लागू होंगी, क्रमशः ₹24,600 से ₹29,550 और ₹25,300 से ₹30,350 तक।

वित्त विभाग ने 5% राउंडिंग के साथ नई दरों को मंजूरी दी है। सरकार का यह कदम कर्मचारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कार्य दक्षता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here