Home Entertainment इस ‘शाकुंतलम’ में छाई ‘पुष्पा’ फेम Allu Arjun की बेटी अरहा, फैंस...

इस ‘शाकुंतलम’ में छाई ‘पुष्पा’ फेम Allu Arjun की बेटी अरहा, फैंस से लेकर हर कोई उनकी Acting का हुआ दीवाना

219
0

दिल्ली (एकता): साउथ इंडियन फिल्मों के काफी मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। फिल्म पुष्पा ने उन्हें पूरी दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया। खास बात यह है कि अल्लू अर्जुन का नाम देश के सबसे हैंडसम, डैशिंग और स्वैग वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल है। हर किसी को उनका उठने बैठने से केर फैशन तक स्टाइल पसंद है। वह पिछले कई सालों से साउथ में बड़े स्टार के रूप में फेमस हैं। बता दें कि उनकी पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने हिंदी में शानदार कमाई से उनको काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ये फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। अब हाल ही में ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी ने फिल्मी जगत की दुनिया में कदम रखा है। उनकी बेटी भी अब फिल्मों में डेब्यू कर रही है।

14 अप्रैल को बैसाखी के पर्व पर रिलीज हुई फिल्म ‘शाकुंतलम’ 

मीडिया सूत्रों के अनुसार  समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ 14 अप्रैल को बैसाखी के पर्व पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु शाह और सचिन खेडेकर भी नजर आए। दूसरी तरफ फिल्म तो काफी अच्छी चल रही हैं लेकिन अल्लू अर्जुन की बेटी की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हुआ। 6 साल की बच्ची फिल्म में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी बेटी बहुत ही प्यार लग रही हैं। आखिरकार उसने इतनी छोटी उम्र में इतना अच्छा रोल निभाया, जो सबको काफी भाया। दूसरी तरफ  Pushpa-2 एक्टर अल्लू अर्जुन ने ट्वीट कर फिल्म की टीम को बधाई दी। अल्लू अर्जुन ने लिखा- शाकुंतलम की रिलीज के लिए सभी को बहुत बधाई। गुनशेखर गर, नीलिमा गुना और SVC के साथ-साथ मेरी प्यारी लेडी सामंथा रुथ प्रभु और मेरे मल्लू भाई देव मोहन को भी ढेर सारी शुभकामनाएं।

अल्लू अर्जुन के बाद अब उनकी बेटी अरहा की एक्टिंग के हुए दीवाने हुए फैंस  

6 साल की बच्ची फिल्म में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी बेटी बहुत ही प्यार लग रही हैं। आखिरकार उसने इतनी छोटी उम्र में इतना अच्छा रोल निभाया। लोगों ने ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ भी की। गौरतलब है कि सामंथा रुख प्रभु ने अल्लू अरहा के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोगों के दिलों-दिमाग पर छा जाती है। पहले वो इंग्लिश का एक शब्द नहीं बोल पाती थी। वह सिर्फ तेलुगू ही बोलती थी। सामंथा ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था ये अपने पापा की तरह सुपरस्टार पैदा हुई है। इसे तरक्की करने में कोई नहीं रोक सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here