Home election इस तारीख को होगी सोनीपत में कांग्रेस की महारैली, राहुल गांधी के...

इस तारीख को होगी सोनीपत में कांग्रेस की महारैली, राहुल गांधी के नाम पर एकजुट होगी पार्टी

197
0

सोनीपत (एकता): हरियाणा में कांग्रेस की महारैली होने जा रही है। कांग्रेस का हाथ से हाथ मिलाओ अभियान अंतिम चरण में है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को सोनीपत में हरियाणा कांग्रेस की रैली होगी। बता दें कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती पर कांग्रेस सेक्टर 23 साइबर थाने के पास ‘संविधान बचाओ महारैली’ का आयोजन करेगी। खास बात यह है कि ये महारैली राहुल गांधी की केंद्र सरकार के खिलाफ छिड़ी लड़ाई को लेकर की जाएगी।

प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकर पर भी कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह के तहत होने वाली इस महारैली में हरियाणा के पार्टी प्रभारी शक्ति गोहिल अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि राहुल गांधी के नाम पर एक बार फिर से हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर दिखाएगी। भले ही यात्रा में कांग्रेसियों के दिल न मिले हों लेकिन सभी नेताओं को राहुल की यात्रा पर एकजुट होना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here