Home Haryana पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने किया सुसाइड, मौत की गुत्थी में...

पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने किया सुसाइड, मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस

200
0

यमुनानगर (प्रदीप शर्मा): यमुनानगर में पुलिस विभाग में वाटर कैरियर के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी व भाई ने आरोप लगाया कि दो लोग उसे परेशान करते थे। जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। यमुनानगर के रहने वाले 42 वर्षीय गुरनाम सिंह की पत्नी ने कहा कि उसका पति सुबह ठीक ठाक ड्यूटी पर गया था। वहां उसे पता नहीं क्या कहा जिस पर उसने जहर खा लिया।

मृतक के भाई धर्मेंद्र ने कहा कि उसके पास भाई का फोन आया था। उसने कहा था मैं दो लोगों की वजह से जहर खाकर आत्महत्या कर रहा हूं। वहीं पुलिस जांच अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से किसी के जहर खाने की सूचना मिली थी। यहां आकर पता चला कि उस व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिवार वाले जो भी बयान देंगे। उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपों के बारे में पता चला है। जांच में जो सामने आएगा और जो बयान दिए जाएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here