Home Haryana AAP नेता पहुंचे सारन गांव..जहरीली शराब से जान गवाने वाले...

AAP नेता पहुंचे सारन गांव..जहरीली शराब से जान गवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले

162
0
यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के नेता जहरीली शराब के कारण जान गवाने वाले लोगों के  परिजनों से मिले ।आम आदमी पार्टी के  प्रदेश प्रचार कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर बुधवार को अंबाला लोकसभा अध्यक्ष आदर्शपाल सिंह और यमुनानगर जिला अध्यक्ष गगनदीप सिंह और पार्टी पदाधिकारियों के साथ गांव सहारण में पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
हरियाणा में पंजाब से लगते जिलों में पनप रहा अवैध शराब का धंधा 
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में पंजाब से लगते जिलों में अवैध शराब का धंधा पनप रहा है। पिछले 8-9 सालों में हरियाणा में अवैध नशे के कारोबार ने पांव पसार लिए हैं। सरकार में बैठे नेताओं, अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर हरियाणा के युवाओं को नशे में झोंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में अवैध नशे में संलिप्तता के कारण 500 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि अभी हाल के जहरीली शराब के मामले में जनता के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की सांठगांठ दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा की मृतकों के परिजनों से मिलकर उनकी बेबसी और मजबूरी का पता चला। मृतकों में कई तो युवा थे, जो अपने परिवारों को पाल रहे थे, उनके सिर के ऊपर ही परिवार की जिम्मेदारी थी, उनके बच्चे अब अनाथ हो गए। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या भी ज्यादा है। इससे पहले जो मौ+त हुईं इनको डेंगू के केस बताकर रफा दफा कर दिया गया।
सीएम और कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
डॉ. अशोक तंवर ने आरोप लगाया  कि मुख्यमंत्री  युवाओं से संवाद का ढकोसला करते हैं, जबकि प्रदेश में खुलेआम अवैध नशे की भट्टियों से बनने वाली शराब से जान जा रही हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कांग्रेस से जुड़े लोगों की संलिप्तता भी पाई गई। आम आदमी पार्टी ने  मृ+तकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजे और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।इस मौके पर लक्ष्मण विनायक, सुमित हिंदुस्तानी, रणधीर सिंह, कर्मवीर सिंह बूटर, सतीश दोरांग, रीता रानी, बीर लाल और राजेश गोरा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here