Home Haryana हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में यलो अलर्ट, अगले...

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में यलो अलर्ट, अगले 4 दिन झमाझम के आसार

114
0

हरियाणा  |  हरियाणा में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी करते हुए आठ जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत—के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश के आसार जताए गए हैं।

अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में रिकॉर्ड की गई है, जबकि कैथल और जींद में सबसे कम। बीते दिन पलवल प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 जुलाई तक हरियाणा में बारिश का दौर बना रहेगा।

  • 21 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 75% से 100% क्षेत्र में बारिश की संभावना है।
  • जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और रेवाड़ी में 50% से 75% क्षेत्र में वर्षा की संभावना है।

मंगलवार को यलो अलर्ट अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में जारी किया गया है, जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
बुधवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बारिश के आसार हैं।

राज्य में अगले कुछ दिनों तक बिजली की खपत बढ़ने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here