Home Haryana बेमौसमी बारिश की मार झेल चुके किसान अब मंडियों में ठोकरें खाने...

बेमौसमी बारिश की मार झेल चुके किसान अब मंडियों में ठोकरें खाने को मजबूर

188
0

अंबाला (अंकुर कपूर): बेमौसमी बारिश की मार झेल चुके किसान अब मंडियों में ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बता दें कि वैसे तो सरकार ने गेंहू की सरकारी खरीद को लेकर आदेश दिए थे। जमीनी हकीकत सरकारी आदेशों से कोसों दूर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गेंहू की सरकारी खरीद करने के लिए सरकार ने 1 अप्रैल की तारीख निश्चित की थी। लेकिन आज 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी मंडी से गेंहू के एक भी दाने की सरकारी खरीद नहीं हो पाई है।

बता दें कि फसल लेकर किसान मंडियों में पहुंच रहे हैं। किसान मंडी में भी ठोकरें खाने को मजबूर हैं। सरकार के आदेशों के बावजूद मंडी में अनाज की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। इसे लेकर जब मंडी अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मंडी में आज 8 अप्रैल की दोपहर तक 17000 क्विंटल गेंहू आ चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here