Home Haryana फरीदाबाद की अनाज मंडियों में DC विक्रम यादव ने किया औचक निरीक्षण

फरीदाबाद की अनाज मंडियों में DC विक्रम यादव ने किया औचक निरीक्षण

293
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद की अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर डीसी विक्रम यादव ने तिगांव अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तिगांव की तहसील में आ रही परेशानियों के समाधान को लेकर निर्देश दिए। डीसी विक्रम यादव ने तहसील में इंटरनेट की सुविधा के लिए बीएसएनल को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिजली विभाग से भी बिजली की समस्या दूर करने को कहा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी गेहूं में नमी ज्यादा है, इसलिए खरीद नहीं हो पा रही है। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वह अपने गेहूं को सुखाकर लेकर आए। किसानों की तरफ से मांग की गई कि उनके गेहूं में बारिश की वजह से चमक कम हो गई है। जिसकी वजह से खरीद एजेंसी आनाकानी कर रही है। इस पर डीसी विक्रम यादव ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समाधान की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here