करनाल (एकता): करनाल में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। जब GT रोड पर तरावड़ी के पास एक गाड़ी का टायर पेंचर हो गया था, जबकि अन्य एक गाड़ी खराब हो गई थी। पीछे से तेज रफ्तार एक कैंटर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी आगे खड़ी दूसरी गाड़ी से जा टकराई। जिसमें गश्त पर तैनात थाना का एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया।
बता दें कि हादसे में लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें PGI रोहतक रेफर किया गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोग पंजाब के अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के समय सभी दिल्ली जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







