Home Cricket IPL 2023 GT vs KKR: केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच जंग...

IPL 2023 GT vs KKR: केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच जंग तेज, रोमांचक होने वाला है मैच का मुकाबला

201
0

हरियाणा (एकता): आईपीएल का आगाज हो चुका है, जिसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग क्रिकेट को लेकर इस कदर दीवाने हैं कि उनकी रातों की नींद ही उड़ गई है। दरअसल रविवार यानि 9 अप्रैल को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। जिसको लेकर हर कोई उत्साहित हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच अब जंग तेज हो गई। इस बार मैच का मुकाबला रोमांचक होने वाला है।

जेसन रॉय का अहमदाबाद पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत 

बता दें कि जेसन रॉय के आने से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम और मजबूत हो गई है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम का यह धांसू बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले केकेआर की टीम से जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि जब जेसन रॉय अहमदाबाद पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑफिशियल ट्वीट कर लिखा, हम जान रहे थे कि आप इसका इंतजार कर रहे हैं। स्वागतम रॉय दा। बता दें कि रविवार को होने वाले मैच में एक तरफ जीटी की कमान हार्दिक पांड्या संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ केकेआर की कमान नितीश राणा के हाथों में होगी। दोनों टीमों के बीच किस टीम का पलड़ा भारी होगा ये देखने को मिलेगा।

कैसी है अहमदाबाद की पिच?

दुनिया का सबसे बड़ा T20 टूर्नामेंट फिर से शुरू होने जा रहा है। इस साल IPL गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होगी। पिच पर हल्का उछाल रहेगा। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना काफी अच्छा साबित होगा। पिछले मैच में यहां चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे, जिसे गुजरात टाइटंस ने आसानी से हासिल कर लिया था। इस साल IPL का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। आईपीएल 2023 16वां संस्करण है। गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पिछले साल केवल एक मुकाबला खेला गया था। इस दौरान गुजरात टाइटंस ने केकेआर के खिलाफ जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार मुकाबला आसान नहीं होगा। इस मैच में काफी कुछ देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here