गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम में इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बता दें कि इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी के गोदाम में आग लगने से सबकुछ जलकर राख हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी।

जानकारी के मुताबिक आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव कार्य दल मौके पर पहुंचे। विभाग द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। करीब एक दर्जन के करीब दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई थी। गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों से भी दमकल विभाग से मदद ली गई थी।







