हरियाणा (एकता): गर्मी के मौसम में हर किसी को सबसे ज्यादा अपने चेहरे की चिंता सताने लगती है। दरअसल तेज धूप में चेहरा बेजान पड़ जाता है। गर्मी में लगातार निकलते पसीने की वजह चेहरे की स्किन रूखी और मुरझा जाती है। क्योंकि अगर ऑइली स्किन है तो पसीने के साथ निकलते तेल के कारण गंदगी की परत चेहरे पर जम जाती है। जिससे फेस लाल पड़ जाता है और स्किन पर जलन सी होने लगती है। जिससे हम सोचते हैं कि चेहरे पर कुछ ऐसा लगाया जाए जिससे गर्मी से राहत और ठंडक मिले। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू चीजों के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे गर्मी के मौसम में आपका चेहरा चमकदार और खिलाखिला रहेगा। बस आपको यह 5 टिप्स फॉलो करने होंगे।
गर्मी के मौसम में इन टिप्स के जरिए रखे चेहरे का ख्याल
एलोवेरा: एलोवेरा हमारी स्किन के लिए सबसे बेस्ट है। आप इसे वरदान ही समझेय़ अगर आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगती है तो आप अपने चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह चेहरे को ठंडक प्रदान करती है। साथ ही चेहरे पर ग्लो लाती है। इससे आपके चेहरे पर जितने भी दाग-धब्बे हैं सब साफ हो जाएंगे। आपका चेहरा चमकने लगेगा। एलोवेरा की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

चंदन: चंदन के बारे में तो सबको पता ही है कि यह ठंडा होता है। गर्मी में इसका इस्तेमाल करने से ठंडक मिलेगी। यह तेज धूप से आपकी स्किन को जलने से बचाएगा। चंदन का लेप चेहरे के लिए काफी फायदेमंद हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स होते हैं तो इससे भी आपको निजात मिलेगी। चंदन से आपके चेहरे पर भी निखार देखने को मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी भी हमारे चेहरे के लिए भी फायदेमंद है। आप मुल्तानी मिट्टी का लेप या फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके चेहरे पर टैनिक की समस्या से छुटकारा दिलाएगी। इससे आपके चेहरे पर कील मुहांसे भी छुप जाएंगे। चंदन की तरह मुल्तानी मिट्टी से भी काफी ठंडी मिलती है।

दही: हमारी स्किन के लिए दही भी काफी फायदेमंद हैं। दही चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है। चेहरे पर दही लगाने से भी ठंडक मिलती है। इससे आपके चेहरे का निखार भी बढ़ता है। इसलिए आपको दही का प्रयोग करना चाहिए।

बर्फ: अगर आप धूप में बाहर जाते हैं तो इससे आपका चेहरा लाल पड़ जाए या जलन होने लगे तो आपको बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। दिन में एक बार बार कम से कम बर्फ से मसाज करें। इससे चेहरे पर ग्लो आता है और पसीना और चिपचिपाहट की समस्या दूर हो जाती है। आपको पता होगा कि बर्फ आपके चेहरे को ठंडर प्रदान करती है।








