Home Crime रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, खूंखार Pitbull ने 4 साल की...

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, खूंखार Pitbull ने 4 साल की बच्ची पर किया हमला

190
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोग रोजाना इसके शिकार हो रहे हैं। कुत्ते कभी बच्चों, बुजुर्गो, महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला अंबाला में सामने आया है, जहां बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत कॉलोनी में गली से गुजर रही एक चार साल की मासूम बच्ची को पालतू पिटबुल ने हमला कर घायल कर दिया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार बच्ची के पीछे चल रहे व्यक्ति ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते ने बच्ची को खींच लिया। साथ ही उसपर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने डंडों से पिटबुल को वहां से भगा दिया। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। बच्ची के दादा की शिकायत पर पुलिस ने पिटबुल की मालकिन पर केस दर्ज किया। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के पांच जगह पर दांत और पंजों के निशान आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here