Home Haryana हरियाणा के CM खट्टर ने ‘टॉप 51 सिख बिजनेस लीडर्स ऑफ इंडिया’...

हरियाणा के CM खट्टर ने ‘टॉप 51 सिख बिजनेस लीडर्स ऑफ इंडिया’ पुस्तक का किया विमोचन

247
0

चंडीगढ़ (एकता): दिल्ली में सिख बिजनेस लीडर्स ऑफ इंडिया पुस्तक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मौके पर भारत के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा सिख कारोबारियों को चिन्हित करते हुए उनके कार्यो को टॉप 51 सिख बिजनेस लीडर्स ऑफ इंडिया पुस्तक के रूप में संजोया गया है। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि रहे। उनके द्वारा पुस्तक के विमोचन के साथ इन हस्तियों को सम्मान चिन्ह भी भेंट किया गया। इसमें पंजाब के लुधियाना से 4 शख्सियतों में एवन साईकिल के सीएमडी औंकार सिंह पाहवा, बॉन ब्रेड के सीएमडी मंजीत सिंह, भोगल संजस के सीएमजी अवतार सिंह, कुलाक इंटरनेशनल के सीएमडी गुरमीत कुलार रहे।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री खट्टर ने कार्यक्रम में आए उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सरदार त्रिलोचन सिंह ने मुख्यमंत्री खट्टर और हरियाणा सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा बनने के बाद सिख इतिहास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबसे ज्यादा काम हुए हैं। बाबा बंदा सिंह बहादुर का इतिहास पुनर्जीवित करने में मुख्यमंत्री का खास योगदान है।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में आकर व्यापार करेंगे तो उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। सरकार ने सिंगल रूम सिस्टम बनाया है, जिसके तहत उद्योगों को मिलने वाली सभी प्रकार की अनुमति 45 दिन में मिल जाती है। खट्टर ने कहा कि सिख समाज का प्रदेश, देश-दुनिया में भी एक बहुत बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने सोनीपत जिले के खंडा शेरी गांव से युवाओं को एकत्र कर सेना की शुरुआत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here