Home Crime सोनीपत में खौफनाक वारदात: कैंटर चालक को बदमाशों ने गोलियों से भूना

सोनीपत में खौफनाक वारदात: कैंटर चालक को बदमाशों ने गोलियों से भूना

183
0

सोनीपत (एकता): सोनीपत में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक कैंटर चालक को गोलियों से भून डाला। बता दें कि बदमाशों ने युवक को 5 गोलियां मार दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव कुमासपुर के पास किशोरा रोड पर सोमवार दोपहर कैंटर चालक की बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस को इस मामले में सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गांव किशोरा की तरफ बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने पैदल जा रहे कैंटर चालक को गोलियों से भून डाला। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here