हरियाणा (एकता): आईपीएल के दौरान कई लोग अपने रिएक्शन को लेकर तो कभी अपनी लुक को लेकर मशहूर हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की की फोटोज भी खूब वायरल हो रही है, जो सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करती नजर आई। यह लड़की कोई आम नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन हैं। जो आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सुर्खियां बटोर रही हैं। काव्या को क्रिकेट देखना बहुत पसंद है। हैदराबाद टीम को स्पोट करने के लिए वह कई बार ग्राउंड पर भी दिखीं। मैच के दौरान उन्होंने कई ऐसे एक्सप्रेशन दिए जो फैंस को काफी पसंद आए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल मैच के दौरान 16वें ओवर में फजलहक फारुक ने आदिल राशिद की गेंद पर संजू सैमसन का कैच छोड़ा जिसे देखकर काव्या काफी मायूस हुई।

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह अपनी टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं। उनकी कई तस्वीरें कैमरे में कैद हुई। उनकी खूबसूरती को देखकर कई लोग हैरान रह गए।

काव्या के सिंपल लुक पर काफी फैंस फिदा हैं। आईपीएल में 2 अप्रैल की ऐतिहासिक तारीख को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स कैच हुआ। दोनों की टीमों का इस लीग के सीजन का ये पहला मुकाबला था, जिसमें हैदराबाद की टीम भी जीत हासिल करना चाहती थी लेकिन राजस्थान के आगे पूरी टीम ने घुटने टेक दिए।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को राजस्थान रॉयल्स ने बड़े अंतर से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान से 72 रनों से हार मिली। बता दें कि राजस्थान की जीत से ज्यादा सोशल पर काव्या मारन की चर्चा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक जब भी काव्या स्टेडियम पहुंचती हैं तो फैंस की निगाहें उनपर होती हैं। काव्या मारनसन राइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। कलानिधि मारन सन टीवी के मलिक हैं। वह कई बार मैच में टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम भी पहुंचती हैं।








