फरीदाबाद (अंकुर कपूर):फरीदाबाद में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वही वीडियो है जो फरीदाबाद में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल पिटने वाला युवक एक विशेष समुदाय का युवक है जिसने अपने ही पड़ोस की एक छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की थी। उस समय तो लड़की बच निकली पर आरोपी ने इसके बाद भी धमकी देकर युवती को होटल में बुलाया, जिसके बाद छात्रा ने अपने परिवार और बजरंग दल के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।
बस फिर क्या था मौके पर ही युवती को न्याय दिलाने की कार्रवाई शुरू की गई। युवती से सरेआम उस आरोपी युवक को चप्पलों से पिटवाया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।







