सोनीपत,27 नवंबर--देश के स्टार पहलवान और अब राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया को नाडा ने चार साल के लिए निलंबित कर दिया है.जिसके बाद बजरंग पूनिया ने नाडा और सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला.बजरंग पूनिया ने कहा कि किसानों और महिला पहलवानों की आवाज उठाने के लिए मुझे निलंबित पहले भी किया गया है, आज अगर बीजेपी में शामिल हुआ तो सारे निलंबन वापस हो जाएंगे, बृजभूषण शरण ने कई महिला पहलवानों को डोप में फंसाया है, और नाडा के खिलाफ तो हमने पहले ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
देश के नामचीन पहलवान और अब राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया अब आगामी चार साल तक देश के लिए आपको किसी भी कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए नजर नहीं आने वाले हैं. नाडा के मुताबिक नेशनल टीम चुनने के लिए 10 मार्च को हुए ट्रायल के बाद डोप ना देने से इंकार किया है और इससे पहले 23 मार्च को बजरंग को निलंबित किया गया थाऔर अब एडीडीपी ने एथलीट अनुच्छेद 10.3.1 का हवाला देते हुए बजरंग पूनिया 4 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है.इसके बाद बजरंग पूनिया ने जुबानी हमला बृजभूषण शरण और सरकार पर किया।
बजरंग पूनिया बोले सरकार बृजभूषण को बचाने के लिए बना रही है दबाव
बजरंग पूनिया ने इस निलंबन के बाद कहा कि नाडा के खिलाफ पहले ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा चुका है.नाडा पर भारत में भी लगाया जा चुका प्रतिबंध है , किसानों और महिला पहलवानों का साथ देने के लिए रची ये साजिश की जा रही है.बजरंग पूनिया ने सरकार और नाडा को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार और नाडा मुझपर कितने भी प्रतिबंध लगा ले हम पहले भी नहीं झुके थे और अब भी नहीं झुकेंगे.बीजेपी में शामिल होने का भी दबाव बनाया गया था.आज अगर मैं बीजेपी में चला जाऊं तो सभी प्रतिबंध मुझसे हट जाएंगे,जिस जिस वर्ग के खिलाफ अत्याचार होगा उस वर्ग के साथ बजरंग हमेशा खड़ा रहेगा. एक साल पहले नाडा के अधिकारी मेरे पास एक्सपायर डेट की किट लेकर पहुंचे थे जिसका विरोध किया गया था.उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण को बचाने में सरकार जुटी है बृजभूषण शरण ने एक दो महिला पहलवानों को डोप में फंसाने का काम किया ,बृजभूषण शरण के हाथ में डोप एजेंसियां हैं।







