फरीदाबाद, 6 फरवरी –कल 7 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को लेकर आज मेला चौपाल पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसे सहायक एडमिनिस्ट्रेटर सूरजकुंड मेला अथॉरिटी कला रामाचंद्रन , ने संबोधित किया,और मेले के कार्यकर्मों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के एमडी एवम चीफ एडमिनिस्ट्रेटर सूरजकुंड मेला अथॉरिटी डॉ सुनील कुमार के अलावा हरियाणा पर्यटन निगम के जी एम आशुतोष रंजन के अलावा फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर विक्रम यादव और पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
पार्टनर कंट्री के रूप में इस बार 7 देश शामिल रहेंगे
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहायक एडमिनिस्ट्रेटर सूरजकुंड मेला अथॉरिटी कला रामाचंद्रन ने बताया कि इस बार 38 में सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जा रहा है जो 7 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक चलेगा और कल केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस मेले का विधि वाट रूप से शुभारंभ करेंगे. वही, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार मेले की थीम स्टेट उड़ीसा और मध्य प्रदेश रहेंगे. वही पार्टनर कंट्री के रूप में इस बार 7 देश शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले मेलों के मुकाबले इस बार दर्शकों को विभिन्न देशों की कला और संस्कृति देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मेले के दौरान तीन वीकेंड के अलावा एक अन्य छुट्टी भी आ रही है.जिसके चलते मेला दर्शनों की संख्या बढ़ने के पूरे आसार हैं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेला दर्शन मेले का आनंद उठा पाएंगे।
600 सीसी टीवी कैमरे मेला परिसर की करेंगे निगरानी
इस अवसर पर सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कल से आयोजित होने वाले सूरजकुंड क्राफ्ट मेले को लेकर पुलिस द्वारा सिक्योरिटी के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और सूरजकुंड मेला प्रांगण में चप्पे चप्पे पर 600 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं. वही 1600 पुलिस कर्मी पुख्ता तौर पर मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेले की तरफ जाने वाली सड़कों पर सुबह 7:00 बजे से रात 12:00 तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है ताकि मेल दर्शकों को कोई परेशानी ना हो सके।







