Home Haryana कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में हार के बाद मचे बवाल...

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में हार के बाद मचे बवाल सीएम नायब सैनी ने दी प्रतिक्रिया

103
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में कुरुक्षेत्र सीट हारने के बाद मचे घमासान पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा कि उनके आपस में बर्तन खटक रहे हैं, जिस मकसद के लिए उन्होंने गठबंधन बनाया था वो पूरा नहीं हुआ.
वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला  पर निशाना साधते हुए सीएम ने  कहा कि वह चाहे नरवाना से या जींद से लड़े हैं या वह कैथल से लड़े हैं उनको लगातार लोगों ने एक आईना दिखाने का काम किया है । जब वह सत्ता के अंदर थे तब उनके अंदर बड़ा अहंकार था उनको उसी  अहंकार के कारण गरीब व्यक्ति दिखाई नहीं देता था । बता दें कि रणदीप सुरजेवाला ने आज कैथल में प्रेस कांफ्रेंस करके विधानसभा चुनावों में सरकार बनने का दावा किया था।
वहीं चुनावो के बाद एक्शन में  सीएम नायब सैनी नज़र आए. मीटिंग में अधिकारियों को  निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के कार्य और शिकायतों को सुनकर के उसका समाधान निकाले, अगर कोई दिक्कत आती है तो  ऊपर अधिकारी को भेजें। सीएम ने कहा कि  मैंने अधिकारियों को बिल्कुल सुनिश्चित किया है कि लोगों के सम्मान की बात और लोगों के काम की बात करें । अगर कोई शिकायत मेरे पास आती है तो उसका जवाब हर रोज लिया जायेगा । क्योंकि हमने यह निर्णय लिया है कि हमारे उपायुक्त   सुबह  सुबह 9:00 से लेकर 11:00 बजे तक वह सचिवालय के अंदर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे,जितनी भी समस्याएं आएंगी उन समस्याओं का समाधान होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here