Home Haryana कोरोना के मामलों को लेकर अनिल विज ने बुलाई बैठक, केजरीवाल और...

कोरोना के मामलों को लेकर अनिल विज ने बुलाई बैठक, केजरीवाल और राहुल गांधी पर भी निकाली भड़ास

155
0

अंबाला (अंकुर कपूर): देशभर में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। इसको लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में पूरी तैयारी है। कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अधिकारियों की बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अनिल विज ने केजरीवाल और राहुल गांधी पर भी जमकर भड़ास निकाली।

विज ने केजरीवाल को लेकर कहा कि जिस झाड़ू को इन्होंने सफाई के लिए उठाया था उसी से इन्होंने सारा कचरा अपने घर में घुसा लिया। विज ने राहुल को सदस्यता भंग होने के बाद हो रहे प्रदर्शनों का भी विरोध किया। कांग्रेस लगातार कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को सुनाई गई सजा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को सजा न भाजपा ने दी और न ही किसी एसपी और डीसी ने। तो क्या ये कोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विज ने कहा कि कांग्रेस ये क्यों भूल जाती है कि एमरजेंसी के दौरान बिना किसी कसूर के कांग्रेस ने 1 लाख 10 हजार 876 लोगों को जेल में डाल दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here