यमुनानगर (एकता): आम आदमी का पोस्टर वार अब देश के कई अन्य प्रदेशों में पहुंचा है। कार्यकर्ता अलग-अलग जगहों पर ‘मोदी हटाओ-देश बचाओ’ के पोस्टर लगा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को हरियाणा के यमुनानगर में कई सार्वजनिक स्थलों पर आप कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए।
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। लेकिन इसी बीच आप पार्टी की क्षेत्रीय प्रभारी चित्रा सरवारा भी वहां पहुंची। पुलिस ने चित्रा सरवारा को भी हिरासत में ले लिया। सरवारा ने कहा कि यहां अगर पोस्टर लगाने पर गिरफ्तारियां हो रही हैं तो पुतला जलाने पर तो यह फांसी लगा देंगे।







