चंडीगढ़ (एकता): एंटी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अजनाला थाना पर कब्जा कर पुलिस को जख्मी करने वाले खालिस्तानी अमृतपाल का पुतला जलाया। शांडिल्य ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरह 370 खत्म किया, उसी तरह पंजाब से खालिस्तान और अमृतपाल को जड़ से उखाड़े। बेअंत सिंह जिंदाबाद, भारत माता की जय, इन्कलाब जिंदाबाद, खालिस्तान मुर्दाबाद , पाकिस्तान मुर्दाबाद के एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सैंकड़ों सदस्यों ने नारे लगाए।

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इडिया सुप्रीमो शांडिल्य ने कहा कि सोमवार तक खालिस्तान की मुहिम चलाने वाले अमृतपाल पर एफआईआर दर्ज न हुई तो वह हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। अजनाला थाना के बाहर भी एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया अमृतपाल का पुतला जलाएगा। वीरेश शांडिल्य ने बेअंत सिंह, केपीएस गिल, जरनल अरुण वैद्य की तस्वीरें उठाकर विरोध किया। पंजाब के डीजीपी को शांडिल्य ने अमृतपाल पर FIR दर्ज करने का 2 दिन का अल्टीमेटम दिया।







