Home Religious गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करनाल शहर में ...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करनाल शहर में निकाला गया नगर कीर्तन

227
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर आज करनाल शहर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया ।  निगर कीर्तन में संगते वाहेगुरु के नाम का जाप करती हुई दिखाई दी। इस अवसर पर पंज प्यारो की अगुवाई में पालकी साहिब के साथ महान नगर कीर्तन में तमाम लोगो ने गुरु ग्रँथ साहिब जी के आगे शीश झुकाकर अपनी हाजरी लगाई ।
इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि  गुरु नानक देव जी ने इंसानियत को सही मार्ग दिखाया है, गुरु साहिब ने सच की कमाई का संदेश दिया है । उन्होंने कहा कि आज सिख कौम दुनिया में सेवा व शहादत के लिए जानी जाती है और गुरु नानक देव जी धरती पर इंसानियत को तारने के लिए आए, जिनके दिखाए हुए रास्ते पर हम सबको चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक नगर कीर्तन शहर के अलग अलग मार्गो से होते हुए शाम को गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में समाप्त होगा । 26 तारिक रात के समागम ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल में होंगे और 27 तारिक को सुबह गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में समागम होगा और शाम को समागम के भोग डाले जायेगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here