Home Haryana हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

26
0

कैथल ।हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, कैथल, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में घने कोहरे के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में शीतलहर का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से राहत 13 जनवरी तक मिलने की संभावना है।

तापमान का हाल

प्रदेश में सर्दी का असर अभी कम नहीं हुआ है। हिसार में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.8 डिग्री, नारनौल में 4.5 डिग्री और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों में रातें बेहद ठंडी रही, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से लगभग 2.7 डिग्री नीचे है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गुरुग्राम (केवीके) में 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री और करनाल में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने नागरिकों से आगाह किया है कि ठंड और कोहरे के दौरान सड़क यात्रा में सावधानी बरतें और शीतलहर से बचाव के उपाय अपनाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here