Home Crime यमुनानगर में फिर एक रिश्वतखोर पुलिसकर्मी चढ़ा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के...

यमुनानगर में फिर एक रिश्वतखोर पुलिसकर्मी चढ़ा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के हत्थे

206
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम की मार्च महीने में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई सामने आई। बता दें कि जहां हाल ही में साढ़ौरा थाना प्रबंधक और छछरौली के थाना प्रबंधक के ड्राइवर को रिश्वत लेते काबू कर जेल भेजा गया तो वहीं रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने खेड़ी लक्खा सिंह चौकी इंचार्ज को ₹8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दरअसल शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह ने साल 2021 में नरेश कुमार नामक शख्स से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खरीदी थी। जिसके बाद नरेश ने धौडंग गांव निवासी जोगिंदर सिंह के खिलाफ खेड़ी लक्खा सिंह में पूरी पेमेंट ना करने के बारे शिकायत दी।

चौकी प्रभारी कमल राणा ने जोगिंदर सिंह से ₹10000 की रिश्वत मांगी थी। मौके पर ही ₹2000 ले भी लिए थे लेकिन उस पर बाकी की राशि के लिए भी दबाव बना रहा था। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपको बता दें कि हाल ही में दो पुलिसकर्मी रिश्वतखोरी के मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। वही इसके अलावा डीएसएससी के भी दो अधिकारी इसी महीने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के हत्थे चढ़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here