Home Haryana सिरसा एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित, पाकिस्तान का प्रचार पूरी तरह झूठा: सांसद...

सिरसा एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित, पाकिस्तान का प्रचार पूरी तरह झूठा: सांसद कुमारी सैलजा

160
0

चंडीगढ़ |  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने हाल ही में भारत-पाक सीमा पर बने तनाव के बीच सिरसा एयरबेस को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिरसा का वायुसेना अड्डा पूरी तरह सुरक्षित है और सामान्य रूप से कार्यरत है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया पर सिरसा एयरबेस को निशाना बनाए जाने की खबरें पूरी तरह से झूठी और भ्रामक हैं। उन्होंने इसे पाकिस्तान की मानसिक हार और बौखलाहट का प्रमाण बताया।

सांसद ने भारतीय सुरक्षाबलों की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि सीमा की सुरक्षा में हमारे जवान पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान दोबारा कोई दुस्साहस करता है, तो देश की जनता और सुरक्षाबल मिलकर उसे करारा जवाब देंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि सिरसा एयरबेस सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और उसकी सुरक्षा को लेकर न केवल सिरसा, बल्कि पूरे हरियाणा को गर्व है।

अंत में, सांसद ने नागरिकों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें, किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here