शाहाबाद : गुरदीप गुजराल ( TSN)- लगभग 1 साल के बाद कांग्रेस में वापसी करने के बाद पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने आज शाहाबाद रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की पहली बैठक ली।
पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि 28 जनवरी 2024 को कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। आज तो सिर्फ कार्यकर्ताओं से मकर संक्रांति के उपलक्ष में मिलने का कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि वह एक बड़ा कार्यक्रम 28 जनवरी 2024 को करने जा रहे हैं जिसमें दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भी शिरकत करेगा। अनिल धंतौड़ी ने कहा कि शाहाबाद-लाडवा रोड पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक व डंपरों के चलने की वजह से आए दिन दुर्घ+टना हो रही है। जिसको लेकर वह भी चिंता में है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर 2024 में जनता ने उनको मौका दिया तो इसका स्थाई समाधान करेंगे।







