Home Accident 3 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने बनाया शिकार, जिंदगी और...

3 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने बनाया शिकार, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही खुशी

199
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): आवारा कुत्तों का आतंक दिन-प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में आवारा कुत्तों ने 3 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार गंभीर हालत में लहूलुहान बच्ची को दिल्ली रेफर किया गया है। बता दें कि यह घटना सोमवार रात को हुई। खून से लथपथ बच्ची को परिजन फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि बच्ची की दिल्ली में उपचार के दौरान हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि फरीदाबाद के हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हमेशा लोग डर के साए में जी रहे हैं। लोगों का कहना था कि सरकार को आवारा कुत्तों के लिए कोई योजना बनाकर लागू करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here